Hindi News / सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए की वट सावित्री पूजा

श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम : सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए की वट सावित्री पूजा

Edited By:  |
Married women performed Vat Savitri Puja for the long life of their husbands. Married women performed Vat Savitri Puja for the long life of their husbands.

गयाजी में भी वट सावित्री व्रत के अवसर पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। विभिन्न स्थलों पर विशाल वट वृक्ष के नीचे बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना के साथ पूजा-अर्चना की।

महिलाएं पारंपरिकवेशभूषा में पूजा सामग्री लेकर वट वृक्ष के समीप पहुंची और वट वृक्ष की पूजा कर परिक्रमा की और रक्षा सूत्र बांधा। इस दौरान महिलाओं ने सावित्री-सत्यवान की कथा भी सुनी।

वट सावित्री पूजाको लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान महिलाओं ने निर्जला उपवास रखकर अपने परिवार की सुख-शांति और पति की दीर्घायु की कामना की। पूजा स्थलों पर भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत माहौल देखने को मिला।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वट सावित्री व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए अखंड सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि माता सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राणों की रक्षा के लिए यह व्रत किया था, तभी से यह परंपरा चली आ रही है।

श्रद्धालुशीला देवी ने बताया कि महिलाएं पूरे श्रद्धा भाव से वट वृक्ष के नीचे अर्चना कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पौराणिक मान्यता के अनुसार माता सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राणों की रक्षा के लिए यह व्रत किया था।उन्होंने कहा कि महिलाएं पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ यह पूजा कर अपने पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।

गयाजीसे प्रदीप कुमार