समस्तीपुर : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा मनरेगा योजना के नाम बदलने को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर हल्ला बोल रही है. मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत बिहार के हर जिले में धरना प्रदर्शन व उपवास कर रही है. कांग्रेस मनरेगा जैसी ऐतिहासिक एवं जन कल्याणकारी योजना को लगातार कमजोर करने का षड्यंत्र बता रही है. साथ ही मनरेगा योजना के नाम से महात्मा गांधी का नाम हटाने की कोशिश नहीं बल्कि राष्ट्रपिता की घोर अपमान की बात कह रही है. इसको लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पर सवाल खड़े किए हैं.

कहा-कांग्रेस लोगों को भरमा रही, लोगों को 125 दिन काम मिलेगा

उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम है हाय तौबा मचाने का वह अपना काम कर रही है. विपक्ष लोगों को भरमा रही है. केंद्र सरकार की इस योजना से लोगों को फायदा मिलने वाला है. 100 दिन के बदले वहीं 125 दिन रोजगार मिलेगा. साथ ही सरकार की योजनाओं के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि मनरेगा कानून 2005 में बना था. तब से अब तक ग्रामीण परिदृश्य में व्यापक परिवर्तन हुआ है. इसलिए इस कानून में संशोधन की आवश्यकता थी.

कहा-कांग्रेस लोगों को भरमा रही, लोगों को 125 दिन काम मिलेगा

अपेक्षाकृत समृद्ध और विकसित राज्य इस योजना का लाभ ले रहे हैं जहां इसकी आवश्यक्ता नहीं है. इसलिए यह योजना इच्छित लाभ प्राप्त करने में सफल नहीं हो पा रही है.

कहा-कांग्रेस लोगों को भरमा रही, लोगों को 125 दिन काम मिलेगा

वर्तमान में भारत सरकार द्वारा लगभग 86 हजार करोड़ रुपए सालाना खर्च करने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में आशानुरूप विकास देखने को नहीं मिल रहा है.