SASARAM:-बड़ी खबर बिहार के रोहतास से है,जहां बाइक सवार अपराधियों ने सरेआम लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. PNB के CSP से 2.70 लाख का लूट की है.
लूट की यह वारदात जिले के आयरकोठा थाना क्षेत्र में अंजाम दिया गया है.सीएसपी संचालक ने कहा कि बाइक सवार 3 अपराधियों ने हथियार के बल पर 2.70 लाख की लूट कर ली है.रोहतास एसपी विनीत कुमार ने लूट की घटना की पुष्टि की है और स्थानीय पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की बात कही है.
