PATNA : बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में मंगलवार को जातीय गणना की आर्थिक और सामाजिक रिपोर्ट पेश किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में चर्चा के दौरान कहा कि प्रदेश में OBC, SC, ST के लिए आरक्षण बढ़ाने की जरूरत है। इस बीच लालू प्रसाद की पार्टी आरजेडी ने भी केन्द्र सरकार से रिजर्वेशन का दायरा बढ़ाने की मांग की है।
आरक्षण का दायरा बढ़ाने की मांग
इस पूरे मामले पर आरजेडी सांसद मनोज झा ने प्रेस कांफ्रेंस की और कहा कि प्राइवेट सेक्टर में भी आरक्षण लागू किया जाना चाहिए। मनोज झा ने ये भी कहा कि रिजर्वेशन का दायरा बढ़ाया जाना चाहिए। जातीय गणना की मांग करना जातिवाद नहीं, इसे रोकने की कोशिश करना घोर जातिवादी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आरक्षण बढ़ाकर 65 प्रतिशत किया जाए।
आरजेडी सांसद ने पीएम मोदी पर कसा तंज
इसके साथ ही मनोज झा ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि पिछड़ी जातियों को 5 किलो अनाज की जरूरत नहीं है। इस समाज के पास अनाज पैदा करने की ताकत है। भारत सरकार इस आबादी को अपमानित कर रही है, ये समाज अपमान का बदला लेना जानती है।
बीजेपी पर सीधा हमला
इसके साथ ही राज्यसभा सांसद मनोज झा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी और कहा कि यह सर्वे अगर देशभर में हुआ होता तो और बेहतर होता। बिहार के आंकड़ों ने विकास की पूरी कहानी बता दी। मनोज झा ने कहा कि जातीय गणना बिहार में ना हो इसे रोकने के लिए बीजेपी ने हर वो प्रयास किया लेकिन इसे रोक पाने में सफलता नहीं मिली।
नीतीश और तेजस्वी की जोड़ी ने कर दिया कमाल
मनोज झा ने कहा कि बिहार में जातीय गणना कराने का जो फैसला किया गया, उसे नीतीश और तेजस्वी की जोड़ी ने कर दिखाया। इसके साथ ही मनोज झा ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि गरीब की कोई जाति नहीं होती लेकिन अब ये आंकड़े पीएम मोदी को भेजे जाएंगे कि बिहार में क्या हकीकत है?
