कोडरमा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी एक महीने तक सेवा संकल्प अभियान चलाएगी. कोडरमा में बीजेपी ने प्रेस वार्ता कर अभियान की जानकारी दी.प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बरकट्ठा विधायक अमित यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा.
विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और 12 साल देश के प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा की है. उनके नेतृत्व में देश ने विकास की नई गति पकड़ी है और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचा है.
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है.इसी संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बीजेपी कार्यकर्ता एक महीने तक सेवा कार्य करेंगे.
विधायक ने बताया कि 17 सितंबर को पीएम के जन्मदिन पर शाम 7 बजे घर-घर दीपक जलाकर उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की जाएगी.

