कोडरमा : घर में घुसकर मारपीट का आरोप, जान से मारने की धमकी,दोनों पक्षों से 9 घायल
कोडरमा:जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के नावाडीह में घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. पीड़ित गौतम पासवान ने डोमचांच थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि कुछ लोग उनके घर पहुंचे और पूर्व में दर्ज एक मामले को वापस लेने का दबाव बनाने लगे. आरोपियों ने घर में घुसकर जातिसूचक गालियां दीं और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट भी की.
इस दौरान अपराधी किस्म के लोगों ने घर पर पहुंचकर एक युवती के सिर पर हमला कर दिया.जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई है. वहीं बीच-बचाव करने पहुंचे तीन अन्य लोगों के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है. जिसमें एक पक्ष से कुल 4 लोग घायल हुए है.
वहीं, पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी लगातार धमकी दे रहे हैं, जिससे उनके परिवार की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है. उन्होंने पुलिस से मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है.
वहीं, दूसरे पक्ष के विजय मेहता ने भी थाना में आवेदन दिया है. जिसमें उन्होंने बताया कि उनका बेटा विक्रम मेहता जब आम चुनने गया तो उसी समय मारपीट करने लगा. घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली तत्काल घटनास्थल पर बीच बचाब करने पहुंचे. फिर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी. मारपीट की घटना में दूसरे पक्ष से 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं. हलांकि, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.





