खिलाड़ियों की जुबानी : खेल के क्षेत्र में बिहार सरकार के प्रयासों की सफलता की कहानी
पटना: एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के पदक विजेता सेतु मिश्रा का कहना है कि यदि बिहार सरकार का सहयोग और निरंतर प्रोत्साहन नहीं मिला होता तो शायद वह यह उपलब्धि हासिल नहीं कर पाता.
खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें वैश्विक स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से बिहार सरकार भारी नकद पुरस्कार,अत्याधुनिक खेल अवसंरचना,खेल नर्सरियों तथा सरकारी नौकरियों जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करा रही है.
इन सतत प्रयासों का ही परिणाम है कि बिहार के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं. राज्य सरकार का लक्ष्य आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बिहार के खिलाड़ियों के माध्यम से देश के लिए अधिकतम पदक हासिल कर गौरव बढ़ाना है.
इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 24 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के दौरान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता कुल 19 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति-पत्र तथा खेल छात्रवृत्ति के लिए चयन-पत्र प्रदान किए. इन 19 खिलाड़ियों में भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप और मुकेश कुमार भी शामिल हैं. बिहार सरकार ने दोनों खिलाड़ियों को पुलिस उपाधीक्षक यानी डीएसपी पद पर नियुक्ति प्रदान की है.
‘मेडल लाओ,नौकरी पाओ’योजना के तहत खिलाड़ियों को डीएसपी,दरोगा,पंचायती राज पदाधिकारी समेत अन्य सरकारी पदों पर नियुक्त किया गया है. सरकार का कहना है कि खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभा और उपलब्धियों के अनुरूप सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है,जिससे उन्हें आर्थिक सुरक्षा के साथ सामाजिक प्रतिष्ठा भी मिलेगी.
खेल विभाग के मुताबिक इस योजना के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले 161 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में नियुक्ति प्रदान की गई है.
खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास हेतु बिहार सरकार निरंतर कार्य कर रही है. इसी क्रम में‘मेडल लाओ-नौकरी पाओ’योजना जैसी पहलों के साथ अपने खिलाड़ियों के लिए एक उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करते हुए खेल उत्कृष्टता के एक नए युग का मार्ग प्रशस्त कर रहा है.
खिलाड़ियों ने बयां की सरकार की पहल
बिहार सरकार की खेल नीतियों से राज्य की खेल संस्कृति में क्रांतिकारी बदलाव आया है. पूरे राज्य में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का तीव्र विकास किया जा रहा है. "मेडल लाओ,नौकरी पाओ" योजना के तहत,राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देकर उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है.
आकाशदीप
क्रिकेटर,भारतीय क्रिकेट टीम
मैं भारत में अभी मुख्य धावक के रूप में जाना जा रहा हूं. बिहार सरकार के द्वारा हमारे जैसे खिलाड़ियों के लिए कई योजना काम कर रही है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में‘मेडल लाओ,नौकरी पाओ’योजना के तहत मेरा चयन हुआ है. इसके लिए मैं बिहार सरकार का शुक्रिया अदा करता हूँ.
विभास्कर कुमार
एथलेटिक्स
कॉमनवेल्थ यूथ शतरंज चैंपियनशिप-2026 की ब्लिट्ज स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने की वजह से मुझे खेल सम्मान से सम्मानित किया गया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं को सपने साकार करने के लिए प्रोत्साहित और सम्मानित किया जा रहा है.
मरियम फ़ातिमा





