Nalanda:-बड़ी खबर नालंदा से है..यहां खाना बनान के दौरान सिलेंडर में आग लग गी जिसकी वजह से एक बच्ची समेत परिवार के तीन सदस्य चपेट में आ गए.सिंलेडर मे आग लगते ही हड़कंप मच गया..आग आग का शोर सुनते ही आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई जिसके बाद आग पर काबू पाया गया.

सिलेंडर मं आग लगने की घटना नालंदा जिले के थरथरी थाना क्षेत्र के कोयल बीघा गांव में हुई है.रसोई गैस पर खाना बनाने के दौरान अचानक सिलेंडर में आग लग गया जिससे एक 3 साल की बच्ची समेत कुल 3 लोग जख्मी हो गए हैं. जख्मी को इलाज के लिए बिहार से सदर अस्पताल लाया गया जहां से बच्ची को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है.