किन्नरों ने किया छठ : कैमूर वासियों की सुख समृद्धि के लिए किया पूजन, रखेंगी निर्जला व्रत

Edited By:  |
Reported By:
kaimur me kinnar samaj ne bhi kiya chath, rakhengi nirjla vrat kaimur me kinnar samaj ne bhi kiya chath, rakhengi nirjla vrat

कैमूर : लोक आस्था का महापर्व छठ का आज दूसरा दिन है। इस दिन कैमूर में खरना पूजन में किन्नरों ने भी राजेंद्र सरोवर में स्नान करने के बाद भगवान भास्कर को जल अर्पित किया है। भगवान भाष्कर की आराधना में किन्नर समाज ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया है।


छठ व्रती किन्नर नैना सिंह ने बताया कि कैमूर के भभुआ स्थित राजेंद्र सरोवर में पहली बार छठ किया जा रहा है। इसके पहले अपने गांव में परिवार के साथ छठ किया था। कोरोना काल के बाद पहली बार छठ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कैमूर में आम जनमानस के सुख शांति और समृद्धि के लिए हम लोगों के द्वारा छठ पूजा किया जा रहा है। ताकि छठ मइया सब पर आशीर्वाद बनाए रखें और सबका भला हो सके।


बता दें कि छठ पूजा में खरना पूजा व्रतियों के मन की शुद्धता के लिए होता है। इस दिन व्रती 36 घंटे के कठिन निर्जला व्रत के लिए तैयारी करती हैं। जहां मन की शुद्धता के बाद खरना का प्रारंभ होता है।


Copy