गिरिडीह:झारखंड के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर हेमंत सरकार पर नियुक्तियों को लेकर गंभीर आरोप लगाए है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 से 2026 के बीच JSSC और JPSC के जरिए हुई नियुक्तियों में झारखंड के युवाओं के हक के साथ खिलवाड़ किया गया है. इसी वजह से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे हैं.

बाबूलालमरांडी ने कहा कि सरकार ने जिन नियुक्तियों को पहले रद्द किया,उन्हें बाद में अदालत से राहत मिल गई. उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सरकार खुद अपने हलफनामे में भर्ती प्रक्रिया को दोषपूर्ण बता रही है,तो इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है. उन्होंने तत्कालीन अधिकारियों और संबंधित जिम्मेदार लोगों की भूमिका की जांच की मांग करते हुए कहा कि 2023 से 2026 तक JSSC और JPSC से हुई सभी नियुक्तियों की CBI जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि युवाओं और झारखंड की जनता के हित में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है.