गिरिडीह : इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड से है जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने गुरुवार को गांडेय विधानसभा क्षेत्र के झामुमो प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया. जिला समाहरणालय में उन्होंने निर्वाची पदाधिकारी सह डीएसओ गुलाम समदानी के पास अपने नामांकन पत्र जमा किये.

झामुमो प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने गांडेय सीट से किया नामांकन

बता दें कि कल्पना सोरेन का गांडेय सीट से सीधा मुकाबला भाजपा की मुनिया देवी से होगा, जो वर्तमान में गिरिडीह जिला परिषद की अध्यक्ष भी हैं. नामांकन के वक्त उनके साथ राज्य सभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद भी मौजूद थे.

नामांकन के बाद कल्पना सोरेन ने कहा गांडेय विधानसभा की जनता की सेवा करने के लिए मैं चुनाव लड़ रही हूं. मुझे यहां की जनता का स्नेह,आदरणीय बाबा दिशोम गुरु जी और मां का आशीर्वाद एवं हेमंत सोरेन का साथ मिला है. इससे मेरा काफी हौसला बढ़ा है.