गढ़वा : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं गो सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी ने संगठन कार्य को लेकर एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को गढ़वा पहुंचे. गढ़वा आगमन पर कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों का गर्मजोशी से स्वागत किया.

केशव महतो कमलेश गढ़वा में कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक, संगठन मजबूती पर किया चर्चा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने रंका मोड़ पर स्व. इंदिरा गाँधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद उन्होंने सर्किट हाउस में कांग्रेस के नेताओं के साथ संगठन मजबूती पर चर्चा किया. बैठक के दौरान ही एक कांग्रेसी ने जिले में कांग्रेस का कार्यालय खोलने के लिए चार डिसमिल भूमि दान दे दिया और लगे हाथ नौ लाख का चंदा भी कार्यकताओं ने इकट्ठा कर दिया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिले में कुछ प्रखंडों में पार्टी का विस्तार नहीं हो पा रहा था. इसके बाद हमलोगों ने यहां आकर पार्टी का विस्तार किया. उन्होंने कहा कि यहां पार्टी बहुत मजबूत है. तभी तो आज एक बैठक में जिला कार्यालय का भवन बनाने के लिए भूमि दान में मिल गया और लगे हाथ चंदा भी इक्क्ठा हो गया.

उन्होंने सरकार की शराब नीति की प्रशंसा करते हुए कहा पहले भी यहां शराब ऐसी ही बेची जाती थी. सरकार संवेदनशील है. विपक्ष का काम ही है सवाल उठाना. हर चीज में इनको राजनीति करनी है. वहीं उन्होंने कहा की सरकार आज पारदर्शी है. तभी विनय चौबे जैसे अफसर सलाखों के पीछे है.

वहीं गो सेवा आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस आज मजबूत है. तभी हमारे प्रदेश अध्यक्ष आज यहां आये हैं.