बोकारो : जिला प्रशासन एवं डालमिया भारत फाउंडेशन की संयुक्त पहल पर कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के तहत शनिवार को समाहरणालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर 10 दिव्यांगजनों के बीच बैट्री संचालित ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया. साथ ही 55 टीवी मरीजों को पोषण किट भी प्रदान किया गया.
पोषण किट में मसूर दाल 03 केजी, सरसों तेल 01 केजी,चना 1.5 केजी,बादाम 01 केजी, गुड़ 01 केजी आदि शामिल है.
इस मौके पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने कंपनी की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि जिस प्रकार कंपनी ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कदम बढ़ाया है,वह प्रेरणादायी है. उन्होंने कहा कि अन्य कंपनियों एवं संस्थाओं को भी ऐसे सामाजिक कार्यों में आगे आना चाहिए. कई बार दिव्यांगजन अपनी समस्याओं को लेकर जनता दरबार में पहुंचते हैं और समाज के सहयोग से ही ऐसे कार्य संभव हो पाते हैं. उन्होंने कहा कि बैटरी संचालित ट्राई साइकिल मिलने से वह अपना काम कर पाएंगे हम उन्हें वह खुशियां तो नहीं दे सकते लेकिन हमारा प्रयास उसके लिए हमेशा रहेगा.
