Hindi News / बंद पड़ी राइस मिल में डकैती का खुलासा: 3 गिरफ्तार, 5 की तलाश...

JHARKHAND NEWS : बंद पड़ी राइस मिल में डकैती का खुलासा: 3 गिरफ्तार, 5 की तलाश में जुटी पुलिस

Edited By:  |
jharkhand news jharkhand news

राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में स्थित कोका-कोला एजेंसी में हुई सनसनीखेज डकैती का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। 12 जुलाई को तापे गांव के पास एक बंद पड़े राइस मिल परिसर में इस वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आठ में से तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

12 जुलाई को अपराधियों ने ओरमांझी के तापे गांव स्थित कोका-कोला एजेंसी के दो कर्मचारियों को बंधक बनाकर बड़ी लूटपाट की थी। बदमाशों ने वहां से ट्रांसफॉर्मर का कॉइल, कोका-कोला की पेटियां और नकदी लूट ली थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची के एसएसपी के निर्देश पर ओरमांझी थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। तकनीकी सर्विलांस और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को दबोच लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम हैं:

  • अनिल कुमार रवि (निवासी- तोपा बस्ती, कुच्चू, रामगढ़)

  • मुबारक अंसारी (निवासी- बोंगई, रामगढ़)

  • शमीम खान पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि मुख्य आरोपी अनिल कुमार रवि का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ चरही और भवनाथपुर थाना में भी मामले दर्ज हैं। इस सनसनीखेज वारदात को लेकर गणेश अपार्टमेंट, अरगोड़ा के रहने वाले आदित्य सिंह ने ओरमांझी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया एक ऑटो और दो मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए हैं। वहीं, इस घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है। इस पूरी कार्रवाई को सफल बनाने वाली विशेष टीम में थाना प्रभारी मनोज कुमार समेत कई अन्य पुलिस अधिकारी और जवान शामिल रहे।