Hindi News / CCL में सुरक्षा को लेकर बेरमो में हाई लेवल मीटिंग, डायरेक्टर (HR) की...

JHARKHAND NEWS : CCL में सुरक्षा को लेकर बेरमो में हाई लेवल मीटिंग, डायरेक्टर (HR) की मौजूदगी में CISF के साथ हुई समीक्षा

Edited By:  |
jharkhand news jharkhand news

बेरमो : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर करगली ऑफिसर क्लब में हाई लेवल समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता डायरेक्टर (HR) एच.एन. मिश्रा ने की. इस अहम बैठक में कंपनी के चार एरिया ढोरी, बीएंडके, कथारा एवं गिरिडीह के महाप्रबंधकों सहित CISF के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए.

बैठक में ढोरी, कथारा और गिरिडीह एरिया के महाप्रबंधक ने अपने-अपने क्षेत्रों की सुरक्षा स्थिति पर विस्तार से जानकारी दी. वहीं CISF के अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था और चुनौतियों पर अपनी बात रखी. बैठक में कोयला परियोजनाओं, संवेदनशील स्थलों और उत्पादन क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया गया.

डायरेक्टर (HR) ने स्पष्ट संकेत दिया कि सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी और CISF व CCL प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा. सूत्रों के अनुसार, इस बैठक के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ने के संकेत हैं, जिससे कोयला क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों और जोखिमों पर लगाम लगाई जा सके.

बेरमो से पंकज कुमार की रिपोर्ट--