झाड़-फूंक के बहाने महिला को ले भागा ओझा : हुआ खुलासा तो पति ने पीटा सिर, फोटो लेकर पहुंचा थाने

Edited By:  |
jhadfunk ke bahane shadishuda mahila ko le bhaga ojha jhadfunk ke bahane shadishuda mahila ko le bhaga ojha

कैमूर : अजीबोगरीब मामला सामने आया है बिहार के कैमूर से जहां एक पति अपनी पत्नी की विदाई कराने ससुराल पहुंचा तो ससुराल में पत्नी को ना पाकर बेचैन हो उठा। पूछताछ करने पर लोगों ने उसे जो बताया उसे सुन कर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। फिर वह दौड़ता भागता सीधे स्थानीय थाना जा पहुंचा।


मामला भभुआ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां एक पति अपनी पत्नी की विदाई कराने ससुराल पहुंचा तो पता चला कि उसकी पत्नी किसी झाड़-फूंक करने वाले ओझा के साथ फरार हो गई है। इतना सुनते ही पति फौरन थाना पहुंचकर ससुराल वालों के खिलाफ भी मामला दर्ज करवा दिया। उसके बताया कि उसकी पत्नी तबीयत खराब होने के कारण मायके आ गई थी। मायके में परिवार के लोग उसे एक ओझा के पास झाड़-फूंक के लिए ले जाते थे। इसी दौरान दोनों फरार हो गए। पीड़ित पति का कहना है कि उसकी पत्नी सारे गहने भी साथ लेकर गई है। उसकी बस इतनी गुजारिश है कि वो सामने से आकर बता दे कि वह खुश है तो फिर अच्छा रहेगा।


पीड़ित पति ने बताया कि पत्नी की फरार होने की सूचना ससुराल वालों ने भी नहीं दी थी। शक होने पर ससुराल पहुंचे तो हकीकत पता चला। उसने बताया कि उत्तर प्रदेश के चंदौली जिला के परेवा गांव का रहने वाला है। उसकी शादी दिसंबर 2020 में कैमूर जिला के भभुआ थाना क्षेत्र के सारंगपुर में हुई थी। करीब 6 माह से दोनों की बात नहीं हो रही थी। कॉल करने पर परिवार वाले पत्नी से बात नहीं करवाते थे। पति को कुछ शक हुआ तो वह 22 जून को अपने ससुराल पहुंचा। तब उसे सभी जानकारियां मिली।

वहीँ इस मामला में भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया है कि मामले में FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस ओझा और उसकी पत्नी की तलाश में जुट गई है। जल्द ही दोनों को पकड़ लिया जाएगा।


Copy