कटिहार। कटिहार नगर निगम क्षेत्र के पटेल चौक से तीनगछिया तक नाले का निर्माण कार्य महीनों से अधूरा पड़ा है। इस कारण चौधरी मोहल्ला और आसपास के इलाकों में जलजमाव और कीचड़ से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है।
इसी समस्या को लेकर आज जिला नौजवान कमिटी ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने टायर जलाकर नगर निगम से जल्द कार्य पूरा करने की मांग की।
वही नेता अरमान मंजर ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे लोग प्रदर्शन को मजबूर हुए। वहीं ज़फीर आलम ने कहा कि नाले के कारण सड़क पर कीचड़ भरा है और लोगों का निकलना भी मुश्किल हो गया है। अब देखना होगा कि नगर निगम इस समस्या का निपटारा कब करती है

