Hajipur-बड़ी खबर वैशाली जिले से है..यहां अपराधियों ने दो युवकों को गोली मार दी है.इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.
गोलीबारी की यह घटना हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के डिग्घी रेलवे ढाला के समीप की है.यहां बाइक सवार अपराधियों ने दो युवको को गोली मारी है।घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान नाजुक स्थिति देखते हुए दोनों को पटना रेफर कर दिया है.
गोली से गंभीर घायल युवक की पहचान अमन कुमार एवं विश्वजीत कुमार के रूप में हुई है. दोनो दिग्घी कला गांव के रहनेवाले हैं.सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

