PATNA : बिहार की राजधानी पटना की सड़कों पर ICT instructors ने जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद की है। उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत ICT instructors से 31 मार्च 2024 के बाद सेवा लेने से शिक्षा विभाग में मना कर दिया है, जिसके बाद ICT instructors पटना की सड़कों पर उतर गए हैं।

पहले काफी संख्या में ICT instructors सीएम आवास के बाहर अपनी मांगों को लेकर पहुंचे लेकिन पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर सभी को भगा दिया, जिसके बाद सभी बीजेपी कार्यालय के बाहर पहुंचे। ICT instructors का कहना है कि पूरे बिहार में इनकी संख्या 10 हजार है। 5 सालों के लिए अलग-अलग एजेंसी के माध्यम से इन लोगों की बहाली की गई थी लेकिन मात्र 6 महीने में इन लोगों को हटा दिया गया और अब तक वेतन नहीं मिला है।

 CM हाउस के साथ-साथ BJP दफ्तर का किया घेराव, सरकार के खिलाफ बुलंद की आवाज़

ICT instructors का कहना है कि अगर सरकार नहीं सुनेगी तो अब हम लोग आत्महत्या करेंगे। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि इस बार नोटा पर वोट डालेंगे। बता दे कि TRE-1 के तहत बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा अनुशंसित लगभग 6862 कंप्यूटर शिक्षक उच्च माध्यमिक विद्यालयों में योगदान कर चुके हैं।

वहीं, TRE-2 के तहत लगभग 930 कंप्यूटर शिक्षक बहुत जल्द विद्यालय में योगदान करेंगे। ऐसे में यह निर्णय लिया गया है कि सभी उच्च माध्यमिक विद्यालय, जहां विभिन्न एजेंसियों द्वारा पूर्व में ICT इंस्ट्रक्टर उपलब्ध कराया गया था, उनसे 31 मार्च 2024 के बाद कार्य नहीं लिया जाएगा।

 CM हाउस के साथ-साथ BJP दफ्तर का किया घेराव, सरकार के खिलाफ बुलंद की आवाज़