पटना:बिहार केनेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा. तेजस्वी ने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग मोदी-शाह के इशारे पर काम कर रहा है और लोकतंत्र की हत्या की जा रही है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर आरजेडी पहले ही बिहार के सभी जिलों में प्रदर्शन कर चुकी है और गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन लंबा चलेगा.

वहीं,जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा किए जाने को लेकर तेजस्वी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर POCSO कानून के उल्लंघन का आरोप लगाया.इस मामले में सम्राट चौधरी की ओर से साझा की गई तस्वीर बाद में हटा दी गई थी.

तेजस्वी ने कहा कि कानून सभी के लिए बराबर होना चाहिए और बिहार पुलिस को मुख्यमंत्री के खिलाफ भी POCSO के तहत कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो आरजेडी कोर्ट का रुख करेगी और बिहार पुलिस को भी मामले में पक्ष बनाएगी.

चुनाव आयोग को लेकर तेजस्वी ने कहा कि लड़ाई अभी शुरू हुई है और गिरफ्तारी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. चिराग पासवान के बयान पर भी उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “उन्हीं का तो ज्ञानेश कुमार की मलाई खा रहे हैं.