SUPAUL:-दुखद खबर बिहार के सुपौल से है..यहां हुए एक हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई है जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

यह हादसा त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के पिपरा-त्रिवेणीगंज एनएच 327 पर गजहर के पास हुई है. यहां एक घर पर गिट्टी लदा हुआ ट्रक पलट गया जिससे घर क्षतिग्रस्त हो गया और घर में सोए 4 बच्चे नीचे दब गए।इसमें से 2 बच्चे की मौत घटना स्थल पर ही हो गई है जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं।घायलों के बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.वहीं इस हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया है.मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है.