डिप्टी सीएम विजय सिन्हा पहुंचे लखीसराय : पार्टी की प्रशिक्षण शिविर में बोले- सरकार की योजनाओं के बारे में जनता तक पहुंचाना बेहद जरुरी
लखीसराय:बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया.जिला अतिथि गृह में प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. उन्होंने दौरे के दौरान बीजेपी प्रधान कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया.
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने प्रशिक्षण शिविर को लेकर कहा कि इसका उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए प्रशिक्षित करना है. उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की सही जानकारी जनता तक पहुंचाना बेहद जरूरी है. इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में विजय कुमार सिन्हा ने हड़ताल पर चल रहे अंचल अधिकारियों (सीओ) से अपील की है कि वे जल्द से जल्द काम पर लौटें,ताकि आम जनता को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. वहीं,पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर उन्होंने बीजेपी की जीत का दावा भी किया और कहा कि जनता बदलाव चाहती है.
लखीसराय से आत्मानंद सिंह की रिपोर्ट





