दिग्गज खिलाड़ियों का आगमन : लोहरदगा में बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आज समापन, हरभजन सिंह और वीरेंद्र सहवाग होंगे शामिल

Edited By:  |
diggaj khiladiyon ka aagman diggaj khiladiyon ka aagman

लोहरदगा: जिला क्रिकेट एसोसिएशन एवं साहू परिवार के तत्वावधान में आयोजित बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आज समापन होना है. क्रिकेट टूर्नामेंट केसमापन में शामिल होने के लिए दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह और वीरेंद्र सहवाग रांची पहुंचे. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट परदोनों खिलाड़ियों के आगमन को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला.

रांची एयरपोर्ट पर लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू और उनके बेटे हर्षित साहू ने बुके भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी और खेल प्रेमी भी मौजूद रहे. खिलाड़ियों ने उनका आभार जताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं और युवाओं को आगे बढ़ने में प्रेरणा मिलती है.

समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया जाएगा. साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा. टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर आयोजकों ने संतोष व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही.