Hindi News / कैमूर में तेज रफ्तार ट्रक पुलिया से टकराई, चालक और खलासी की मौत

दर्दनाक सड़क हादसा : कैमूर में तेज रफ्तार ट्रक पुलिया से टकराई, चालक और खलासी की मौत

Edited By:  |
dardanak sadak hadsa dardanak sadak hadsa

कैमूर:बड़ी खबर बिहार के कैमूर से है जहां जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के परमालपुर के पास गुरुवार सुबह करीब5बजे तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई. हादसे में ट्रक चालक और खलासी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और घटना की जांच में जुट गई.

जानकारी के अनुसार ट्रक सासाराम की ओर से मोहनिया की तरफ जा रही थी. इसी दौरान परमालपुर के समीप चालक को झपकी आने के कारण ट्रक अनियंत्रित हो गई. इसके बाद ट्रक सड़क किनारे लगाए गए लोहे के बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए पुलिया की दीवार से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक पर लदा सरिया आगे की ओर खिसक गया और चालक व खलासी उसी के नीचे दब गए. दुर्घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

मृतकों की पहचान ट्रक चालक सह मालिक शंकर यादव, पिता जगरनाथ यादव, निवासी बरनी बेरगी डुमरी, जिला गिरिडीह, तथा खलासी भुनेश्वर यादव, निवासी कोराडीह गांव, बगोदर थाना, जिला गिरिडीह के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही कुदरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को ट्रक से बाहर निकलवाया. पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक को झपकी आना माना जा रहा है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

कैमूर से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट--