दर्दनाक सड़क हादसा : छपरा में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइकसवार चाचा-भतीजे की मौत, घटना से सनसनी
छपरा : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के छपरा से है जहां एकमा-मांझी रोड गंज स्थित गैस गोदाम के पास गुरुवार को बोलेरो की चपेट में आने से बाइकसवार चाचा और भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसारतेज रफ्तार मोटरसाइकिल एक बोलेरो को ओवरटेक कर आगे निकला था कि अचानक पीछे से आ रही दूसरी बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. बोलेरो और बाइक में टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो बाइक को करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी.
इस दर्दनाक हादसे में बाइकसवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान सिवान जिले के जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के महादपुर पट्टी गांव निवासी मनु कुमार फुलेना महतो और पंकज कुमार मोतीलाल चौहान के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.





