हजारीबाग: बड़ी खबर हजारीबाग के बरही से जहांचौपारण थाना क्षेत्र के दनूआ घाटी में तीन वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से 2 लोगों की मौत हो गई. हादसे में कुछ लोग घायल हुए हैं. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है.
बताया जाता है कि दुर्घटना कोयला लदे ट्रक की वजह से हुई है. सूचना मिलने के बाद चौपारण पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर राहत कार्य में जुट गई है. छड़ लदा ट्रक करीब 15 फीट खाई में गिर गया जिससे चालक और उपचालक की मौत का अनुमान लगाया जा रहा है. कहा जा रहा है कि जब तक ट्रक से छड़ नहीं निकाला जाएगा तब तक मृतकों की संख्या स्पष्ट नहीं हो पाएगी.
