Bihar News : दरभंगा अग्निकांड पर CM नीतीश ने जताया दुख, 6 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना की व्यक्त

Edited By:  |
 CM Nitish expressed grief over Darbhanga fire incident  CM Nitish expressed grief over Darbhanga fire incident

PATNA :बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा जिला के अलीनगर प्रखंड के अंटोर गांव में बारात के दौरान आग लगने की घटना में 6 लोगों की हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह घटना अत्यंत दुखद है।

मुख्यमंत्री ने घटना में घायल लोगों के समुचित इलाज का निर्देश दिया है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


Copy