हजारीबाग : भारत के सिनेमाघरों में आज सनी देओल की फिल्म गदर 2 रिलीज हुई है. जिसे दर्शकों में अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. आज हजारीबाग के लक्ष्मी चित्र मंदिर में सुबह से ही फिल्म देखने वाले लोगों की अच्छी भीड़ देखने को मिली.


हजारीबाग के हिंदू प्रचारक अमन फिल्म का प्रमोशन अपने अंदाज में करते हुए दिखे. हिंदू प्रचारक अमन ने सिनेमा हॉल के सामने जेसीबी पर सवार होकर तथा दारा सिंह के गेटअप में फिल्म का प्रमोशन किया तथा लोगों से फिल्म देखने की अपील की. उन्होंने देश के प्रधानमंत्री मोदी जी की भी तारीफ की तथा फिल्म के माध्यम से पाकिस्तान को भी संदेश देने का प्रयास किया है.