देवघरः नगर थाना क्षेत्र में टोटो चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी के टोटो के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान कुंडा थाना क्षेत्र के दोनिहारी निवासी प्रदीप दास के रूप में हुई है।

नंबर प्लेट और सीट-कवर हटाकर करता था टोटो की चोरी

पुलिस के अनुसार, नगर थाना कांड संख्या379/2026के तहत25सितंबर2026को टोटो चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले में तकनीकी साक्ष्य और अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने18अक्टूबर को दोपहर करीब तीन बजे देवघर पोस्ट ऑफिस के पास चोरी गए टोटो (नंबरJH15 AJ2546) को बरामद किया और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपित ने कथित तौर पर बताया कि वह टोटो का लॉक तोड़कर चोरी करता था। पुलिस से बचने के लिए नंबर प्लेट और सीट-कवर हटाकर टोटो बेचने की कोशिश करता था। इसी दौरान वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वहीं पुलिस आरोपित के आपराधिक इतिहास का पता लगा रही है।

देवघर से अमर नाथ पाठक की रिपोर्ट