Hindi News / मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों के साथ की बड़ी समीक्षा बैठक

भूमि सर्वे को लेकर बिहार सरकार एक्शन मोड में : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों के साथ की बड़ी समीक्षा बैठक

Edited By:  |
Chief Minister Samrat Choudhary held a major review meeting with officials. Chief Minister Samrat Choudhary held a major review meeting with officials.

बिहार में भूमि सर्वे को लेकर सरकार अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों के साथ बड़ी समीक्षा बैठक की। बैठक में भूमि सर्वे और भूमि परिमार्जन कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि पूरे बिहार में विशेष अभियान चलाकर भूमि सर्वे का काम तेजी से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि तय समय सीमा के भीतर हर हाल में भूमि परिमार्जन का कार्य पूरा होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त अधिकारियों की तैनाती करने का भी आदेश दिया। बैठक के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि भूमि विवादों के कारण हत्या और अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं, इसलिए सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से ले रही है। मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री ने साफ निर्देश दिया है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। काम में कोताही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के बाद मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि भूमि विवादों की वजह से हत्या और अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं उन्होंने चेतावनी दी कि काम में लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट