Motihari:-बिहार के चंपारण में पति-पत्नी का रिश्ता शर्मसार हुआ है.यहां एक पति ने अपनी दोस्तों के साथ मिलकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी है.हत्या की यह वारदात मोतिहारी के गोविंद गंज थाना के नवादा गांव में हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार घरेलू विवाद में पति ने अपनी ही पत्नी की चाकू मार कर हत्या कर दी.इस दौरान उसने अपने एक मित्र का भी साथ लिया.वहीं हत्या की सूचना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है.पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी है.वहीं मृतका के मायके वाले कई तरह के आरोप लगा रहें हैं.