Hindi News / पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से पति- पत्नी समेत 6 की मौत से सनसनी...

विस्फोट से दहला छपरा : पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से पति- पत्नी समेत 6 की मौत से सनसनी...

Edited By:  |
Reported By:
bomb vishphot se dahla chapra. bomb vishphot se dahla chapra.

chapra:-बड़ी खबर बिहार के सारण जिला से है ..यहां पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में पति-पत्नी समेत 6 की मौत हो गई है।धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आस-पास के 2 से 3 किलमोटर के लोग डर गए और विस्फोट स्थल से तक भागे-भागे पहुंचे.

मिली जानकारी के अऩुसार खोदाईबाग विस्फोट कांड में अब तक एक महिला, दो बच्चे और दो पुरुष की मौत हो चुकी है जबकि कई और लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है.मौके पर स्थानीय थाना के साथ ही जिले के एसपी और सिविल प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं.

बताते चलें कि सारण जिले के खैरा के खुदाईबाग स्थित पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है.इस विस्फोट से तिमंजिला मकान धराशाई हो गया.सूत्रों के अनुसार यहां पटाखा की आड़ में बम बनाया जा रहा था और इसकी दौरान विस्फोट हो गया है. जिसमें कई लोग हताहत हुई हैं.

इस मामले में मौके पर पहुंचे एसपी संतोष कुमार ने बताया कि विस्फोट से पूरी मकान धाराशाई हो गई है।इस मकान मे आगे से साइकिल और रेडीमेड का दुकान चलता था जबकि पीछे पटाखा बनाया जाता था.पटाखे की दुकान में जोरदार धमका हुआ है.यह संभाव है कि घरेलू गैस सिलंडर से भी विस्फोट हुआ हो.यहां फारेंसिक टीम को बुलाई गई है जो मौके से नमूने एकत्र कर यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि विस्फोट पटाखा में हुआ है या बम बनाया जा रहा था या कुछ और वजह से विस्फोट हुआ है.वहीं मीडिया के सवाल के जवाब मे एसपी ने कहा कि यह जांच की जा रही है कि पटाखा निर्माण का लाइसेंस था या यहां अवैध तरीके से पटाखा का निर्माण किया जा रहा था.