बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले में शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त मो. सरफराज को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पीड़िता को शादी का भरोसा देकर यौन शोषण करने और बाद में शादी से पीछे हटने का आरोप है। पुलिस ने उसे धनबाद जिले के मैथन ओपी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार,आरोपी बंगाल जाने की तैयारी में था,तभी कार्रवाई कर उसे पकड़ लिया गया।

पीड़िता की शिकायत पर दर्ज हुई थी प्राथमिकी

यह मामला बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र के आजाद नगर का है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर माराफारी थाना में कांड संख्या82/2026दर्ज किया गया था। प्राथमिकी9अक्टूबर2026को भारतीय न्याय संहिता (BNS)की धारा69, 351(3)और3(5)के तहत दर्ज की गई थी।

मैथन ओपी क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी

मामले के अनुसंधान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने26अक्टूबर को धनबाद जिले के मैथन ओपी क्षेत्र में छापेमारी कर प्राथमिकी अभियुक्त मो. सरफराज को गिरफ्तार कर लिया।

मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार के मुताबिक,आरोपी पीड़िता को धोखे में रखकर शादी करने के लिए बंगाल जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

आजाद नगर का रहने वाला है आरोपी

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी मो. सरफराज, मो. गुलाब का पुत्र है। वह बोकारो जिले के माराफारी थाना क्षेत्र स्थित आजाद नगर के कचौड़ी मोहल्ले का निवासी है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

बोकारो से संजीव कुमार की रिपोर्ट