बोकारो : जिले में नियुक्त किए गए 101 ग्रामीण पुलिस (चौकीदारों)के प्रशिक्षण के बाद सेक्टर 12 पुलिस लाइन मैदान में पारण परेड का आयोजन किया गया. पारण परेड में शामिल डीसी अजय नाथ झा और एसपी हरविंदर सिंह ने परेड का निरीक्षण करते हुए सलामी ली.

DC  और SP कार्यक्रम में हुए शामिल, DC ने कहा-चौकीदार समाज की सुरक्षा और विश्वास की है पहली कड़ी

सभी नियुक्त ग्रामीण पुलिस का प्रशिक्षण सेक्टर 12 पुलिस लाइन में दिया जा रहा था जहां उन्हें अनुशासन, ड्यूटी के कर्तव्य बोध, शारीरिक दक्षता समेत अन्य जानकारी दी गई.

DC  और SP कार्यक्रम में हुए शामिल, DC ने कहा-चौकीदार समाज की सुरक्षा और विश्वास की है पहली कड़ी

समारोह में 101 प्रशिक्षुओं ने सटीक,अनुशासित और समन्वित परेड का शानदार प्रदर्शन कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता का परिचय दिया.

इस अवसर पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि चौकीदार समाज की सुरक्षा और विश्वास की पहली कड़ी है. नागरिकों की निश्चिंतता के लिए चौकीदारों का सतर्क,संवेदनशील और ईमानदार होना अत्यंत आवश्यक है. डीसी अजय नाथ झा ने कहा चौकीदार वर्दीधारी कर्मी ही नहीं,बल्कि समाज का भरोसा है.

पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने कहा कि चौकीदार संस्था , सूचना संकलन,सत्यापन और प्रशासन-पुलिस तथा ग्रामीणों के बीच समन्वय में अहम भूमिका निभाती है.

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों,पुलिस पदाधिकारियों और सभी प्लाटूनों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए.