SAHARSA : पूर्व सांसद आनंद मोहन के भतीजे का शव बरामद किया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। बताया जा रहा है कि पूर्व सांसद आनंद मोहन के चचेरे भाई सेवानिवृत्त शिक्षक के पुत्र का पुलिस ने शव बरामद किया है। मृतक की पहचान निखिल आनंद के रूप में की गई है।

बताया जा रहा है कि निखिल आनंद 31 अगस्त से गायब था। युवक के गायब होने को लेकर परिजनों द्वारा सदर थाना में आवेदन भी दिया गया था। घटना सदर थाना क्षेत्र के विद्यापति नगर वार्ड नं 31 की बतायी जा रही है। युवक का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें युवक तकरीबन 10 बजकर 30 मिनट पर रेल पटरी क्रॉस करते नजर आ रहा है और ट्रेन भी क्रॉस कर रही है। उसी दौरान ये हादसे का शिकार होना प्रतीत हो रहा है।

पूर्व सांसद आनंद मोहन के भतीजे का शव बरामद, पूरे इलाके में मचा हड़कंप, CCTV फुटेज भी आया सामने

वहीं, पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गयी है। स्थानीय लोगों की माने तो 31 अगस्त शनिवार को घर से तकरीबन 10 बजे रात में निकला था। उसके बाद घर वापस नहीं आया। उसके बाद कल काफी खोजबीन की गई लेकिन नहीं मिला और बाद में उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ बताने लगा।

उसके बाद परिजनों द्वारा सदर थाने में आवेदन भी दिया गया। प्रशासन की टीम रात में खोजबीन भी की लेकिन नतीजा सिफर रहा लेकिन मंगलवार की सुबह जब बदबू आने लगी तो मोहल्ला के लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी। उसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर रेलवे पटरी के बगल से शव को बरामद किया।

वहीं, इस मामले को लेकर सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि कल इनके परिजन द्वारा सूचित किया गया था, जिसपर प्राथमिकी भी दर्ज की गयी थी। कल हमलोग इसका फुटेज भी देखे थे, जिसमें रेलवे पटरी की तरफ जाते दिख रहा है।