BIHAR NEWS : रोहतास में जिंदगी की संजीवनी भेंट पर एसडीएम की संवेदनशीलता की सराहनीय कदम बना चर्चा
रोहतास : जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के बेद खैरा में विद्युत करंट से चर्चित समाजसेवी की मौत के बाद तिल तिल बिलख रहे मृतक की पत्नी नन्हे मुन्ने दो बच्चों की जिंदगी की संजीवनी के रुप में उतरी सासाराम के आईएएस एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी संवेदनशीलता की सराहनीय कदम की चर्चा जोरों पर है.
दरअसल चेनारी थाना क्षेत्र के खैरा में अप्रैल की शुरुआत में समाजसेवी सतानन्द तिवारी की करंट लगने से मौत के बाद पीड़ित परिवार के आगे बड़ी संकट आ गई थी. जहां सासाराम के आईएएसSDMडॉ. नेहा कुमारी ने स्वयं मदद करते हुए पीड़ित परिवार के लिए ममता की मिसाल के जिंदगी की संजीवनी भेंट की अथक प्रयास जारी रखी है.
SDMडॉ. नेहा कुमारी ने अपनी संवेदनशीलता और प्रशासनिक सूझबूझ का परिचय देते हुए पीड़ित परिवार के आर्थिक सहायता हेतु समर्थ लोगों को आगे आने का अपील किया. इससे बिलखते पीड़ित परिवार ने राहत महसूस किया है.
बताया गया है कि चेनारी थाना क्षेत्र के खैरा गांव में पिछले दिनों विद्युत करंट की चपेट में आने से समाजसेवी सतानंद तिवारी की असामयिक मृत्यु हो गई थी. इस दुखद घटना ने न केवल गांव को झकझोर दिया,बल्कि परिवार के सामने गहरा आर्थिक संकट भी खड़ा कर दिया है.
पीड़ित परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी ने स्वयं पहल करते हुए समाज के सक्षम लोगों से आर्थिक सहयोग की अपील की सराहना जोरों पर है.
खैरा गांव के रहने वाले समाजसेवी सतानंद तिवारी जो क्षेत्र में अपनी सक्रियता और जनसेवा के लिए जाने जाते थे,पिछले दिनों विद्युत करंट हादसे का शिकार हो गए. बिजली करंट से उनका निधन होने पर परिवार दाने-दाने को मोहताज है. लेकिन प्रशासनिक संवेदनशीलता के साथ पहुंचे एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी ने परिवार की सुध ली. उन्होंने न केवल सरकारी प्रक्रिया के तहत मिलने वाली सहायता राशि पर तेजी से काम करने का निर्देश दिया,बल्कि व्यक्तिगत स्तर पर भी लोगों को जोड़ने की कोशिश की.
एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी ने कहा कि समाज के लिए जीने वाले व्यक्ति का परिवार आज संकट में है. यह हमारा नैतिक दायित्व है कि हम इस घड़ी में उनके साथ खड़े हों. मैं जिले के प्रबुद्ध नागरिकों,सामाजिक संगठनों और समर्थ लोगों से अपील करती हूँ कि वे इस परिवार की आर्थिक मदद के लिए आगे आएं ताकि उनके बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके. सासाराम एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी की इस मानवीय अपील की जिले में उनकी भूमिका की सराहना हो रही है.
बड़ी बात है कि आम तौर पर फाइल और कानूनी प्रक्रियाओं तक सीमित रहने वाली व्यवस्था में एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी की यह पहल एक सकारात्मक संदेश ही नहीं एक पीड़ित परिवार को जिंदगी की संजीवनी भेंट किया. खैरा गांव के निवासियों ने भी प्रशासन के इस रुख की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही परिवार को उचित मदद मिल पाएगी.





