Hindi News / ओबीसी आवासीय स्कूल मोकर सासाराम में 7 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, सदर अस्पताल...

BIHAR NEWS : ओबीसी आवासीय स्कूल मोकर सासाराम में 7 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, सदर अस्पताल में हुआ इलाज

Edited By:  |
bihar news bihar news

रोहतास : कल्याण विभाग द्वारा संचालित ओबीसी आवासीय विद्यालय मोकर सासाराम में 7 छात्राएं बेहोश हो गई. घटना से काफी अफरा तफरी मच गई. अन्य छात्राएं भी भयभीत दिखी. आए दिन इस तरह की घटना से परिजन भी भयभीत हैं. घटना के बाद सभी बच्चियों को सदर अस्पताल सासाराम में इलाज किया गया.

बताया जा रहा है कि ओबीसी +2 कन्या आवासीय विद्यालय मोकर सासाराम के अलग-अलग क्लास की 7 छात्राएं अचेत अवस्था में सदर अस्पताल सासाराम ट्रामा सेंटर लाई गई. सदर अस्पताल सासाराम के डॉ. पंकज कुमार की देखरेख में बेहोश छात्राओं का इलाज किया गया. जांच के बाद सभी छात्राओं की हालत में सुधार आई है.

डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि मोकर स्थित आवासीय कन्या उच्च विद्यालय की सात छात्राओं को सदर अस्पताल सासाराम में बेहोशी हालत में लाया गया. सभी छात्राओं के इलाज के बाद होश आई. उन्होंने कहा कि सभी छात्राओं की मेडिकल जांच की जा रही है. बताया गया कि लंच के बाद क्लास में अचानक अलग-अलग वर्ग की सात छात्रा बेहोश हो गई. जहां अफरा तफरी मच गया. छात्राओं के बेहोश होने पर अन्य छात्राएं भी सहमी रह गई.

सासाराम के मोकर स्थित कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय में आए दिन छात्राओं की बीमार होने से खानपान, साफ सफाई को लेकर विद्यालय प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहा है. सात छात्र-छात्राओं को अचानक मूर्छित होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं. बड़ी बात है कि इतने बड़े हादसे के बाद जिला कल्याण पदाधिकारी राजेश कुमार सुधांशु इससे बेखबर हैं. जब उनसे इस मामले में जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा मुझे जानकारी नहीं है. ऐसे में वहां पदस्थापित एचएम की भी कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं.