समस्तीपुर: शहर के थानेश्वर मंदिर के समीप उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला,जब अंतर्जातीय प्रेम विवाह करने पहुंचे युवक की बहन ने शादी का विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया. दुल्हन के सामने ही दूल्हे की पिटाई कर दी गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

समस्तीपुर में शख्स ने भैंस बेचकर प्रेमिका से की शादी, नाराज बहन ने की दुल्हे की पिटाई

बताया जा रहा है कि सरायरंजन प्रखंड स्थित उदयपुर निवासी सत्वान कुमार चौधरी ने अपनी प्रेमिका से शादी के लिए अपनी भैंस बेचकर खर्च का इंतजाम किया. शादी के दौरान युवक की बहन मौके पर पहुंच गई और विवाह का विरोध करते हुए कहा कि वह इस शादी को स्वीकार नहीं करेगी और दोनों को घर में नहीं रहने देगी. इसी दौरान उसने सबके सामने अपने भाई की पिटाई भी कर दी,जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया.

समस्तीपुर में शख्स ने भैंस बेचकर प्रेमिका से की शादी, नाराज बहन ने की दुल्हे की पिटाई

युवक का आरोप है कि उसकी बहन पैसे की मांग कर रही थी. उसने कहा कि उसने अपनी भैंस बेचकर प्रेमिका से शादी रचाई है. घटना के दौरान मंदिर परिसर में काफी देर तक हंगामा होता रहा और बड़ी संख्या में लोग तमाशबीन बने रहे.