Hindi News / मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बाईपास ROB में आई दरार को लेकर बोले-...

BIHAR NEWS : मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बाईपास ROB में आई दरार को लेकर बोले- दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई

Edited By:  |
bihar news bihar news

लखीसराय : कृषि मंत्री सह स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय का लाइफ लाइन कहे जाने वाले बाईपास आरओबी में आई दरार को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया कि सरकार इस मामले को पूरे गंभीरता से लिया है. दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

आपको बता दें कि आरओबी पुल का निर्माण छह साल पूर्व लगभग 146 करोड़ की लागत से हुआ था. हाल ही में पुलों के कई हिस्सों में दरार दिखाई देने के बाद इसके निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे. उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता है.

मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पुल की स्थिति को लेकर उन्होंने संबंधित मंत्री एवं विभाग के सचिव से जांच कराकर जल्द पुल की मरम्मती की मांग की है. तत्काल आम लोगों को होने वाले परेशानी को कम करने को लेकर जिला प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया गया है. बता दें कि पटना आईआईटी की टीम के द्वारा बायपास पुल के जांच के दौरान स्पेम में कई जगह दरारें पाई गई थी. इसके बाद जिला प्रशासन ने पुल के दोनों साइड हाइट बेरिकेडिंग कर दिया था. जिसके बाद बड़ी वाहनों के परिचालन पर रोक लग गई. दो जून को पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाल ने भी बाईपास पुल का निरीक्षण कर जल्द मरमती का कार्य पूरा करने का दावा किया था. लेकिन बायपास पुल बंद रहने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई.

लखीसराय जिला से आत्मानंद सिंह की रिपोर्ट