पटना: SIR को लेकर बिहार की राजनीति में घमासान जारी है. वहीं,कांग्रेस के प्रदर्शन पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि विपक्ष लगातार वोट चोरी का मुद्दा उठा रहा है. निर्वाचन आयोग एक संवैधानिक संस्था है, इसलिए उसके खिलाफ अमर्यादित बयान नहीं देना चाहिए. उन्होंने कहा कि विपक्ष को लोकतांत्रिक तरीके से सही मुद्दे उठाने चाहिए,सरकार उन पर संज्ञान लेगी.

बीजेपी सांसद शंभू शरण पटेल और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के कानून-व्यवस्था संबंधी बयान पर श्रवण कुमार ने कहा कि उन्होंने दोनों नेताओं के बयान नहीं देखे हैं.

भगवान सिंह कुशवाहा द्वारा यादव समाज को लेकर दिए बयान पर श्रवण कुमार ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे किसी भी व्यक्ति को किसी समाज या व्यक्ति के बारे में मर्यादित भाषा का प्रयोग करना चाहिए. उन्होंने कहा कि अपराधी की कोई जाति या धर्म नहीं होता, अपराधी सिर्फ अपराधी होता है.