मोतिहारी: बिहार में मतगणना जारी है. अब तक लगभग सभी सीटों पर 8 से 10 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है. अगले कुछ घंटों में तस्वीर बिल्कुल साफ हो जाएगी. इस बीच मंत्री संतोष कुमार सिंह ने रुझानों में एनडीए के बढ़ते जनाधार को लेकर कहा कि मैंने तो पहले ही कहा था एनडीए की सरकार प्रचंड बहुमत के साथ बनेगी और बन रहा है. आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी और बिहार के मुखिया नीतीश कुमार की जोड़ी हिट कर गई और 225 के साथ प्रचंड बहुमत के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी.
तेजस्वी यादव को दिमाग का इलाज करना चाहिए. काउंटिंग के बाद अगर तेजस्वी यादव जी का मानसिक संतुलन कुछ ठीक नहीं है तो अच्छे अस्पतालों में जाकर इलाज करा लें. तुष्टिकरण की राजनीती छोड़ें.बिहार के लोगों को अपमानित करना छोड़ें. बिहार के लोगों को गाली देना छोड़ें, नहीं तो बिहार के लोग अब माफ करने वाले नहीं हैं. तेजस्वी अब राजनीति करने लायक नहीं बचेंगे. लेकिनमैं 14 करोड़ बिहारी को अपने तरफ से इस प्रचंड बहुमत के लिए प्रचंड रुझान के लिए बहुत-बहुत अभिनंदन स्वागत करते हैं.
कैमूर से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट ---
