BIG NEWS : गढ़वा में रामनवमी जुलूस पर बवाल, 19 लोग गिरफ्तार, थाना प्रभारी लाइन हाजिर
Edited By:
|
Updated :27 Mar, 2026, 02:04 PM(IST)
Reported By:
गढ़वा : जिले के रमकंडा में रामनवमी जुलूस के दौरान गुरुवार की रात कुछ लोगों के बीच हुए विवाद के बाद पत्थरबाजी की घटना हुई है. मामले को लेकर डीआईजी के निर्देश पर एसपी अमन कुमार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रमकांडा थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है. वहीं सैंकड़ों की संख्या में पहुंचे जवानों ने रात भर छापेमारी की और दोनों पक्ष के 19 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें मुस्लिम पक्ष से 13 व हिन्दू पक्ष से 6 लोग शामिल हैं.
गढ़वा एसपी अमन कुमार ने टेलिफोनिक माध्यम से इसकी जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि मौके से 18 मोटरसाइकिल और 9 मोबाइल जब्त किया गया है. रमकंडा से हटाए गए थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह कुंटिया को लाइन हाजिर कर दिया गया है. एसपी ने बताया कि गुरुवार की रात हुए विवाद के मामले में पुलिस ने अलग से मामला दर्ज किया है.





