Hindi News / बिहार की समृद्ध विरासत के साथ विकास की नई गाथा लिख रहा है...

Bengaluru News : बिहार की समृद्ध विरासत के साथ विकास की नई गाथा लिख रहा है बिहार – मंत्री विजय कुमार सिन्हा

Edited By:  |
bengaluru news bengaluru news

बेंगलुरु: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर,बेंगलुरु में आयोजित बिहार महोत्सव 2026 के समापन के अवसर पर कहा कि यह महोत्सव बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत,जीवटता और उज्ज्वल भविष्य का उत्सव के साथ साथ प्रवासी बिहारियों को अपने जड़ों से जुड़े रहने का बहुत ही महत्वपूर्ण एवं सफल प्रयास है.

उन्होंने कहा कि बिहार केवल इतिहास की भूमि नहीं,बल्कि भविष्य की भी भूमि है. कृषि क्षेत्र में बिहार नई क्रांति की ओर अग्रसर है. किसानों की आय बढ़ाने,प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने,आधुनिक कृषि तकनीक,कृषि यंत्रीकरण,सिंचाई तथा डिजिटल कृषि के विस्तार पर सरकार निरंतर कार्य कर रही है.

सिन्हा ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में मखाना,लीची,जर्दालु आम और कतरनी चावल जैसे बिहार के पारंपरिक उत्पाद आज जीआई टैग के माध्यम से देश-दुनिया में अपनी पहचान बना रहे हैं. मखाना को वैश्विक बाजार में बिहार की समृद्धि का प्रतीक बनाने का प्रयास किया जा रहा है.

उन्होंने बेंगलुरु में रह रहे बिहारवासियों से बिहार के नवनिर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया तथा गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी और आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के प्रति बिहार महोत्सव के आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया.

राजीव रंजन की रिपोर्ट--