दरभंगा: नेपाल में हुए मूसलाधार बारिश उत्तर बिहार में अपना कहर बरपाने को आतुर है. नेपाल से छोड़े गए पानी के कारण बागमती सहित अधवारा समूह की नदी उफान पर है. जलस्तर में वृद्धि के कारण हनुमान नगर प्रखंड के सिंघवार पंचायत सहित दर्जनों गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है. बाढ़ के पानी के खेतों में प्रवेश कर जाने से किसानों की लाखों रुपये की फसल बर्बाद हो गई है. वहीं दूसरी तरफ पशुपालकों को पशुओं के चारा उपलब्ध कराने में काफी मशकत करना पड़ा है.

नेपाल से छोड़े गए पानी ने हनुमान नगर प्रखंड में मचाया तबाही, किसानों की लाखों की फसल डूबी

वहीं पीड़ित किसान दिनेश्वर ने बताया कि उन्होंने समूह (ग्रुप) लोन लेकर सब्जी की खेती की थी,लेकिन बाढ़ के पानी के कारण खेत पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं. इससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है. वहीं किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द फसल क्षति का सर्वे कर मुआवजा उपलब्ध कराया जाए. ताकि उनका जीवन सामान्य हो सके.

वहीं स्थानीय उमेश कहार ने बताया कि लगातार बढ़ते जलस्तर से लोगों में दहशत का माहौल है. गांव की मुख्य सड़कों पर भी दो से तीन फीट तक पानी भर गया है,जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है. यदि पानी का बहाव इसी तरह जारी रहा तो आने वाले दिनों में हालात और खराब हो सकती है.