Hindi News / लातेहार पुलिस ने JJMP के 3 उग्रवादियों को हथियार के साथ दबोचा

बड़ी कामयाबी : लातेहार पुलिस ने JJMP के 3 उग्रवादियों को हथियार के साथ दबोचा

Edited By:  |
Reported By:
badi kamyabi badi kamyabi

लातेहार : बड़ी खबर लातेहार से जहां पुलिस ने सदर थानाक्षेत्र के नरेशगढ़ इलाके से प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये उग्रवादियों के पास से मैगजीन लगा हथियार, वाकीटॉकी, वर्दी, 7 मोबाइल के साथ बोलेरो और 2 बाइक जब्त किया गया है.


मामले में एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि क्षेत्र में किसी बड़े वारदात को अंजाम देने के फिराक में संगठन सुप्रीमो पप्पू लोहरा का दस्ता उक्त इलाके में इकट्ठा हुए हैं. उन्होंने बताया कि सूचना सत्यापन के बाद ही एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्र के नेतृत्व में टीम गठित कर इलाके में विशेष अभियान चलाया गया. इसी दौरान संदिग्ध तीन लोगों को पकड़ा गया. जबकि अन्य लोग अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा. गिरफ्तार उग्रवादियों में सदर थानाक्षेत्र के रहने वाले सूरज कुमार लोहरा उर्फ सर्वास जी, अनिल लोहरा और कमलेश सिंह उर्फ गुरूजी शामिल है.


उन्होंने बताया कि मौके से टीम द्वारा मैगजीन लगा हथियार, वाकीटॉकी, वर्दी, सात मोबाइल के साथ एक बोलेरो और दो बाइक बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि अन्य की गिरफ्तारी को लेकर टीम संभावित ठिकानों में सर्च ऑपरेशन चला रही है.