अररिया में बीजेपी ने मनाया जश्न : सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लगाए गुलाल
अररिया:सम्राट चौधरी को नए मुख्यमंत्री बनाए जाने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है. फारबिसगंज के स्टेशन चौक पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की. लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी.इस मौके पर बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे.
इस मौके पर बीजेपी नेता दिलीप मेहता ने खुशी जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार विकास का नया इतिहास रचेगा. सम्राट चौधरी ने हमेशा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी है. उनके मुख्यमंत्री बनने से प्रदेश में सुशासन को और मजबूती मिलेगी.
वहीं, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताते हुए कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार समेत विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से काम होगा और आम लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा. दिलीप मेहता ने कहा कि राज्य की जनता ने हमेशा विकास और स्थिरता को प्राथमिकता दी है,जिसे सम्राट चौधरी बखूबी आगे बढ़ाएंगे.
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं.





