अग्निपीड़ितों की मदद को आगे आया युवा चेतना : समाजसेवी ने छठ पर्व पर बांटी साड़ी, बिहार की खुशहाली की कामना

Edited By:  |
AGNI PIDITO SE MILA YUWA CHETNA, MAHAPARV PAR BANTI SADIYAN AGNI PIDITO SE MILA YUWA CHETNA, MAHAPARV PAR BANTI SADIYAN

बक्सर : बक्सर सिमरी प्रखंड अंतर्गत तिलक राय के घर पहुंचकर युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने आग लगने से क्षतिग्रस्त लोगों के परिवार के सदस्यों से भेंट किया। आग लगने से जानवर और ग़रीब लोगों की झोपड़ी को हुए नुक़सान पर पीड़ित परिवार के सदस्यों से भेंटकर रोहित सिंह ने दुख व्यक्त किया और परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान किया।


सिमरी प्रखंड के श्रीकांत राय के घर पर,अभिलाख यादव के डेरा,तिलक राय के हाता सहित एक दर्जन गाँवों में लोकआस्था के महापर्व छठ के अवसर पर माताओं-बहनों के बीच साड़ी का वितरण युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने किया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की छठी माई की कृपा से बिहार और भारत का वैभव बढ़ेगा।

रोहित सिंह ने कहा कि युवा चेतना बिहार को बचाने और बढ़ाने हेतु संघर्ष कर रही है। हमारा उद्देश्य राज्य के आम नौजवानों और गरीब वर्ग को समाज के मुख्यधारा से जोड़ना है। रोहित सिंह ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जंगलराज के प्रणेता के संरक्षक बन चुके हैं। सबको मिलकर बिहार बचाने के महायज्ञ में आहुति देना होगा। रोहित सिंह ने कहा की छठी माई से विनती है की बिहार को बचाने की लड़ाई लड़ने की शक्ति दें। पूरे देश में 1 लाख माताओं-बहनों के बीच हम साड़ी पहुँचाएँगे।


Copy