एक्शन में सीएम सम्राट चौधरी : अधिकारियों को शिकायत निपटाने के लिए 30 दिन का लक्ष्य,सरकार सुलझाएगी फरियाद
पटना:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में आम लोगों की समस्याएं सुनीं. राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे 137 आवेदकों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी शिकायतें और समस्याएं रखीं.मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को मामलों के त्वरित और समयबद्ध निष्पादन के निर्देश दिए.
आम लोगों को न्यायदिलाना सरकार की जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें न्याय दिलाना सरकार की जिम्मेदारी है. राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि शिकायतों को लंबित रखने के बजाय निर्धारित समय सीमा में उनका समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े.
अपनी फरियाद लेकर पटना आने की अब जरूरत नहीं
सम्राट चौधरी ने कहा कि जिन आवेदकों की समस्याओं का समाधान हो चुका है,उन्हें अपनी फरियाद लेकर बार-बार पटना आने की जरूरत नहीं है.जिला स्तर पर ही शिकायतों के समाधान की व्यवस्था को प्रभावी बनाया जा रहा है. इससे आम लोगों का समय और पैसा दोनों बचेंगे.
राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में भीसमाधान का मौका
हालांकि,ऐसी शिकायतें जिनका समाधान जिला स्तर पर संभव नहीं हो पा रहा है या जिनमें जटिलता है,उनके लिए राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम का रास्ता खुला रहेगा.ऐसे मामलों में संबंधित लोग पटना स्थित कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी समस्या मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकते हैं.
प्रशासन को संवेदनशील और जवाबदेह बनानासरकार का उद्देश्य
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों के निपटारे के साथ-साथ आवेदकों को समय पर इसकी जानकारी भी दी जाए. सरकार का उद्देश्य प्रशासन को अधिक संवेदनशील और जवाबदेह बनाना है. अधिकारियों से कहा गया कि जनता की शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए.
बिहार से वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार की रिपोर्ट





