पाकुड़ : राज्य केग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने आज सदर अस्पताल पाकुड़ में37लाख रुपये की लागत से अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन का उद्घाटन किया. अब जिले के मरीजों को स्वास्थ्य संबंधित जांच के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा और न ही अतिरिक्त खर्च होगा.
इस मौके पर मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि सोनोग्राफी मशीन लगने से अस्पताल में आने वाले मरीजों को इसका लाभ मिलेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में बेहतर सुविधा के लिए कार्य किया जा रहा है.
