पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन पर काटा गया 71 किलो लड्डू का केक

Edited By:  |
23108 23108

जन्मदिन पर कोरोना टीकाकरण महा अभियान के साथ ही कई अन्य कार्यक्रम है आयोजित

PATNA:-देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 71 साल के हो गयें हैं।उनके जन्म दिन को भाजपा और सरकार कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है।वहीं मोदी के चाहने वाले भी खाशे उत्साहित हैं और अलग-अलग तरीके से उनके जन्म दिन को विश कर रहें हैं।

71 किलों के लड्डू का काटा गया केक

इस सिलसिले में पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 71 किलो के लड्डू का केक काटा गया।डॉक्टर मिर्णाल फैंस क्लब के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम बीजेपी के राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने केक़ काटकर नरेन्द्र मोदी को बधाई दी है।कशिश न्यूज से बात करते हुए सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन पर भाजपा सेवा सप्ताह आज से मना रही है और एक सप्ताह तक कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर रही है।वहीं मिर्णाल क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि वेलोग हर साल मोदीजी का जन्मदिन मनातें हैं।इस साल 71 वें जन्मदिन पर 71 किलों के लड्डू का केक काटा है।इसके साथ ही गरीबों में फल वितरण और विशेष चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है।

कोरोना टीका का महा अभियान

पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन पर बिहार में कोरोना टीका का महाअभियान आज चलाया जा रहा है।वहीं सीएम नीतीश कुमार ने पीएम को उनके 71 वें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी है।नीतीश कुमार ने पीएम नरेन्द्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु के साथ ही सुदीर्घ राजनीतिक जीवन की कामना की है।

पटना से गौतम की रिपोर्ट